37 मामले में से निस्तारण किसी का नहीं

गोरखपुर/चौरी चौरा। तहसील परिसर में लगे समाधान दिवस में कुल 37 मामले आए जिसमें से एक भी मामले का निस्तारण नहीं हो सका। मालुम हो कि तहसील दिवस पर तमाम जिले से लेकर के तहसील स्तर तक संबंधित अधिकारी भी मौजूद रहे फिर भी सोचने वाली बात यह है कि आखिरकार एक भी मामले का क्यों नहीं हुआ। तहसील दिवस की अध्यक्षता एडीएम प्रशासन राजेश कुमार सिंह ने की।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपजिलाधिकारी अर्पित गुप्ता तहसीलदार रत्नेश तिवारी नायब तहसीलदार अलका सिंह वीडियो सरदारनगर आनंद कुमार गुप्ता क्षेत्राधिकारी रचना मिश्रा चौरी चौरा थानाध्यक्ष राजू सिंह झंगहा थाना अध्यक्ष अनिल सिंह आदि लोग इस मौके पर मौजूद रहे।