संतकबीरनगर
रिपोर्ट:- नसीम अंसारी



संतकबीरनगर :- आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी के जिलाध्यक्ष इरशाद आलम खान के नेतृत्व मे CAB / NRC के बिरोध में जबरदस्त बिरोध मार्च आजाद चौक खलीलाबाद से निकाल कर बाईपास अम्बेडकर मुर्ति के समक्ष जोरदार प्रदर्शन किया गया पार्टी कार्यकर्ता हाथो मे CAB NRC वापस लो काला कानून वापस लो आदि नारो की तख्ती लेकर चल रहे थे जनता को सम्बोधित करते हुए इरशाद आलम खान ने कहा कि CAB बिल को एनआरसी से जोड़ना जरूरी है. इसे एनआरसी के साथ जोड़कर देखना इसलिए भी जरूरी है क्योंकि यह बिल पूरी तरह से मुसलमानों के साथ भेदभाव करने वाली है. उन्होंने आगे कहा कि यह हर भारतीय का अधिकार है कि वह सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जा सकती है. और इस बार तो सरकार ने संविधान की आत्मा के साथ ही खिलवाड़ किया है.
विधेयक मजहब की बुनियाद बनाया जा रहा है। यह सुरक्षा के लिहाज से भारी भूल है। यह कानून दोबारा बंटवारे के लिए बनाया जा रहा है।इरशाद आलम खान ने कहा कि संविधान का गला घोटा गया है CAB / NRC की कोई जरूरत नही थी जबरन भाजपा द्वारा दोनो सदनो को हाईजैक कर के बिल पास करवाना यह दर्शाता है कि अब लोकतंत्र का भारतीय सभ्यता से कोई लेना-देना नही है अहंकारी सरकार के दिन बहोत जल्द लदेगे इरशाद आलम खान ने कहा कि आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सासद सदस्य असदुद्दीन औबैसी ने सदन के अन्दर इस बिल को फाड़ कर अपना बिरोध दर्ज कराया है पार्टी सदन से लेकर सड़क तक इस काले कानून का बिरोध करेगी सरकार को इस बिल को वापस लेना पडे़गा इरशाद आलम खान ने कहा कि
यह तो हिटलर के कानून से भी बदतर है। हम मुसलमानों का गुनाह क्या है। तिब्बत में भी मुसलमान हैं लेकिन उनका जिक्र नहीं करते हैं।
एनआरसी में जो हिंदू छूट गए उनके लिए विधेयक लाया गया। दरअसल, ये मुसलमानों को राज्य वहीन करने की साजिश है।इरशाद आलम खान ने कहा कि पूर्व राष्ट्रपति फखरुद्दीनअली अहमद का परिवार असम मे अपनी नागरिकता साबित नही कर पा रहा है तो आम मुसलमान कैसे साबित करेगे मामला हिन्दू मुसलमान का नही बल्कि मानव अधिकार और नागरिको के मौलिक अधिकारो का है नागरिक संशोधन बिल समबिधान की मुल भावना के खिलाफ है यह बिल समबिधान के अनुच्छेद 14 व 15 का खुला वायलेशन है कार्यक्रम मे मुख्य रूप से जिला महासचिव मजहर अली, जिला कोषाध्यक्ष अध्यक्ष कमरूल हसन अंसारी, संयुक्त जिला सचिव महमूद अंसारी ,जिला मीडिया प्रभारी मास्टर नूरूललाह खान, पूर्व जिलाध्यक्ष हकिकुललाह , परवेज अहमद, इम्तियाज अहमद ,मेराज खान ,सउद अहमद, अताउललाह मंसूरी आदि उपस्थित रहे।