जंतर-मंतर पर उमड़ा ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों का जन सैलाब
दिल्ली


दिनांक 10/12/2019 को उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिले के ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों ने जंतर-मंतर पर धरना देकर ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों के खिलाफ चलाए जा रहे छापामारी अभियान के खिलाफ प्रदर्शन किया और मांग किया की सरकार ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों को प्रशिक्षण दें तथा उनका पंजीकरण कराकर प्राथमिक उपचार हेतु मान्य किया जाए इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश बिहार झारखंड मध्य प्रदेश राजस्थान पंजाब नई दिल्ली हरियाणा आंध्र प्रदेश शहीद तमाम प्रदेशों के लोग उपस्थित रहे जिसमें उत्तर प्रदेश के ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन संत कबीर नगर के सदस्यों ने डॉक्टर कमला प्रसाद चौधरी जिला अध्यक्ष संत कबीर नगर के नेतृत्व में तथा उमाशंकर के सहयोग से बहुत बड़ी भीड़ के साथ जंतर मंतर पर प्रदर्शन किया संत कबीर नगर से मुख्य तौर पर डॉक्टर कमला प्रसाद चौधरी डॉ उमाशंकर डॉ यूके सिन्हा धर्मजीत यादव डॉ अरुण कुमार आदि ने नेतृत्व किया तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉक्टर प्रेम त्रिपाठी के नाम से नारे लगाकर संगठन का मनोबल बढ़ाया जिला अध्यक्ष डॉक्टर कमला प्रसाद चौधरी ने कहा जब तक देश में ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों का हक नहीं मिल जाता मैं जीवन पर्यंत ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों को हक की लड़ाई में संत कबीर नगर की भूमिका को महत्वपूर्ण तरीके से निभाता रहूंगा