महिला हिंसा न करने, सहने की दिलाई गई शपथ

गोरखपुर ब्यूरों/चौरी चौरा
मंगलवार को महिला समाख्या महिला एवं बाल विकास विभाग उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा मानव अधिकार दिवस के अवसर पर महिला हिंसा विरोध दिवस पखवाड़े का समापन समारोह मनाया गया। इस कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण केंद्र की काउंसलर सविता शाह एवं नारी अदालत की टीम बिजली देवी द्वारा दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसके बाद गोष्ठी की गई,गोष्ठी में महिला सशक्तिकरण केंद्र की सविता शाह द्वारा बताया गया कि 25 नवंबर से 10 दिसंबर तक यह पकवाड़ा मनाया गया है जिसका समापन समारोह मंगलवार को सरैया हनुमान मंदिर किया गया। महिला हिंसा के साथ साथ साथ महिलाओं के साथ होने वाले अन्य अपराधों के विषय पर महिलाओं को जागरूक किया गया। महिला समाख्या की क्षेत्रीय कार्यकर्ताओं द्वारा बताया गया कि 25 नवंबर से 9 दिसंबर तक यह कार्यक्रम अलग-अलग गाँवों में आयोजित कर महिलाओं को जागरूक किया गया।इस कार्यक्रम के समापन पर टीम द्वारा उपस्थित लोगों को हिंसा पर रोकथाम करने की शपथ दिलाई गई।इस कार्यक्रम में सविता शाह अनीता गिरी सीमा पासवान प्रीति सिंह गिरजा सिंह बिजली सुभावती पुष्पा अनुराधा लक्ष्मीना इंद्रावती आदि उपस्थित रहे।