बाराबंकी
थाना मो0पुर खाला पुलिस ने 01 अदद देशी तमंचा व 02 अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर के साथ एक नफर अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी फतेहपुर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला श्री मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी पुलिस द्वारा दिनांक 06.12.19 को मुखबिर खास की सूचना पर ग्राम हेतमापुर रोड व ग्राम पंडितपुरवा मोड से अभियुक्त ननकू पुत्र मंसूर निवासी ठाकुरपुरवा मजरे पर्वतपुर थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी को समय 14.30 बजे गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद देशी तमंचा व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मो0पुर खाला पर मु0अ0सं0 528/19 धारा 3/25 ए एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
ननकू पुत्र मंसूर निवासी ठाकुरपुरवा मजरे पर्वतपुर थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 06.12.19 को समय 14.30 बजे ग्राम हेतमापुर रोड ग्राम पंडितपुरवा मोड थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- 01 अदद तमन्चा 12 बोर
- 02 अदद कारतूस 12 बोर
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष मो0पुर खाला मनोज कुमार शर्मा जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 अमरपाल अग्निहोत्री थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 अवधेश कुमार थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
- का0 पंकज कुमार थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।