संतकबीरनगर
रिपोर्ट : नसीम अंसारी


संतकबीरनगर :- आल इंडिया मजलिसे इत्तेहादुल मुस्लमीन पार्टी के 313 बिधानसभा खलीलाबाद के पूर्व प्रत्याशी हाजी तफसीर खान पार्टी के जिलाध्यक्ष इरशाद आलम खान जिला कार्यकर्ताओं के साथ खलीलाबाद बिधानसभा के अन्तर्गत ग्राम सालेहपुर , नौवा गांव, सेमरियांवा दुधारा , करही , बाघनगर आदि गांव जा कर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर बैठक को सम्बोधित करते हुए कहा की उत्तर प्रदेश मे आज जंगल राज चल रहा है उन्नाव की बेटी आज जिन्दगी की जंग हार गई ।
इस मामले में पांच व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया था । युवती मुकदमे की पैरवी के सिलसिले में रायबरेली रवाना होने के लिये गुरुवार (5 दिसंबर) सुबह करीब चार बजे बैसवारा रेलवे स्टेशन जा रही थी। तभी रास्ते में बिहार-मौरांवा मार्ग पर जमानत पर चल रहे आरोपियों ने अपने साथियों की मदद से उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया था अपराधियो के अन्दर कानून का खौफ नही रहा प्रदेश देश मे भाजपा सरकार तानाशाही कर रही महंगाई से सरकार का नियन्त्रण समाप्त हो गया है प्याज, लहसुन , पेट्रोलियम पदार्थ जनता की पहुंच से बाहर हो गये सरकार नींद मे सो रही है पार्टी कार्यकर्ता जनता के सुख दुख के भागीदार बने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष असुदद्दीन ओवैसी की नीतियो को घर घर पहुचाने का कार्य करे ।