

संत कबीर नगर 28 अप्रैल, 2026 जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा कलेक्ट्रेट परिसर में ट्रेजरी कार्यालय के निकट नवनिर्मित पेंशनर कक्ष का उद्घाटन जनपद की सबसे बुजुर्ग पेंशनर 95 वर्षीय श्रीमती दुलारी देवी, ग्राम-निबा होरिल, ओनिया, संत कबीर नगर से फीता कटवाकर कराया गया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जयकेश त्रिपाठी उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा पेंशनर दुलारी देवी को पुष्पगुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि पेंशनर भवन बनने/स्थापित होने से ट्रेजरी कार्यालय में आने वाले पेंशनर्स को आराम सें बैठने की सुविधा मिलेगी। पेंशनर भवन में और भी व्यवस्थाएं बढाई जायेंगी।
इस अवसर पर वरिष्ठ कोषाधिकारी त्रिभुवन लाल, पेंशनर संघ के अध्यक्ष सुभाष चंद्र यादव, संघ के सक्रिय सदस्य रमेश चंद्र प्रजापति, पेंशनर घनश्याम पांडेय, दीनानाथ उपाध्याय, अभिमन्यु सिंह, ऋषि मुनि चौधरी एवं रामस्वरूप सहित जनपद के पेंशनर गण आदि उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट