संत कबीर नगर । मेहदावल विधानसभा क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत और आसमान छूती कीमतों के विरोध में महिला सभा के बैनर तले जोरदार धरना-प्रदर्शन किया गया। समाजवादी पार्टी की महिला सभा प्रदेश अध्यक्ष रिबु श्रीवास्तव के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व प्रदेश उपाध्यक्ष प्रिया पाठक ने किया, जिसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की।
प्रदर्शन के दौरान उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपते हुए कार्यकर्ताओं ने गैस की आपूर्ति नियमित करने और बढ़ती कीमतों पर तत्काल नियंत्रण लगाने की मांग की। महिलाओं ने नारेबाजी करते हुए कहा कि महंगाई ने रसोई का बजट बिगाड़ दिया है और आम जनता परेशान है।
इस मौके पर प्रदेश सचिव डॉ. मालती, विधानसभा अध्यक्ष ओमकार यादव, रूमा निषाद, इसरावती, सुनीता सभासद, अनीता, शांति, शुभावती, पूजा, गायत्री, आर्मीला वर्मा, सकुंतला वर्मा, मंजू गोंड़, रेशमा कन्नौजिया, महासचिव रियाज अहमद, हलीम मंसूरी, विनोद यादव, अमर यादव, दीपक कन्नौजिया, दिनेश यादव, मोनू पाठक, महेंद्र आर्या सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।