संतकबीरनगर 3 मार्च 2026 भगवान के प्रति सच्ची श्रद्धा और निष्ठा के प्रतीक होली के शुभ अवसर पर नारी शक्ति की प्रतीक भाजपा नेत्री डॉ सोनी सिंह ने क्षेत्रवासियों को होली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. सोनी सिंह ने कहा कि होली पर्व हम सभी को अधर्म पर धर्म की जीत, असत्य पर सत्य की विजय और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक यह महापर्व… होली की बहुत-बहुत शुभकामनाएं!
यह पावन पर्व हमें भक्त प्रहलाद के आदर्शों को जीवन में उतारने की प्रेरणा देता है। हमें सिखाता है कि सत्य और न्याय की राह भले ही कठिन हो, पर अंत में जीत हमेशा सत्य की होती है ।
आज जब हम होली दहन करते हैं, तो हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने भीतर के अज्ञान, अहंकार और लोभ रूपी होली का दहन किया गया। हमें नारी शक्ति का सम्मान करना है, समाज में समरसता लानी है और एक सशक्त, समृद्ध भारत के निर्माण में अपना योगदान देना है।
डॉ. सोनी सिंह ने होली के शुभ अवसर पर जनपद के सम्मानित जनता के लिए सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि मैं ईश्वर से प्रार्थना करती हूं कि यह पर्व आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए। आप सभी का जीवन मंगलमय हो।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट