- पीआरडी जवान व मंगल दलों की निकली परेड
- जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में निकली परेड
संतकबीरनगर : जनपद न्यायाधीश व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष मोहन लाल विश्वकर्मा ने प्राधिकरण द्वारा मनाये जा रहे विवेकानंद युवा सप्ताह के क्रम में बुधवार को पीआरडी जवान व मंगल दलों के परेड को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। परेड दीवानी कचहरी से होकर स्टेडियम गेट व बाईपास खलीलाबाद तक गई। उन्होंने कहा कि विवेकानंद जयंती युवाओं को सशक्त बनाने को प्रेरित करती है।
उन्होंने पीआरडी जवान व मंगल दल के सदस्यों को “जीवन को हां, नशे को ना” की शपथ दिलाई। प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी ने कहा कि इस समय प्राधिकरण द्वारा विगत पांच जनवरी से 12 जनवरी तक विवेकानंद युवा सप्ताह मनाया जा रहा है। उन्होंने राष्ट्रीय विधिक सेवा नई दिल्ली द्वारा निर्देशित कार्यक्रम में सहभागिता बनने की अपील करते हुए सप्ताह भर के रुपरेखा बताई। इस दौरान विशेष न्यायाधीश पॉक्सो कोर्ट कृष्ण कुमार, चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव, प्रांतीय युवा कल्याण अधिकारी रितेश कुमार वर्मा, पीआरडी ब्लाक कमांडर गोरख प्रसाद व अनेक पीआरडी जवान व मंगल दल के सदस्य उपस्थित रहे।