

- एडीजे के कहा कि शारीरिक विकास के लिए खेलकूद आवश्यक
- विभिन्न बंदियों ने सुनाई अपनी व्यथा
संतकबीरनगर : जनपद न्यायाधीश मोहन लाल विश्वकर्मा के निर्देशन में शनिवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व अपर जिला जज देवेंद्र नाथ गोस्वामी तथा चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव जिला कारागार पहुंचे। शीतकालीन वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए उन्होंने कहा कि शारीरिक विकास व स्वस्थ रहने के लिए खेलकूद आवश्यक है।
उन्होंने जिला कारागार में आयोजित किए जा रहे प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले बंदियों को उत्साहित किया। इसके साथ ही विभिन्न बंदियों की समस्याएं जानी तथा उसके निराकरण करने हेतु आश्वस्त किया। चीफ डिफेंस काउंसिल अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने बंदियों की समस्याओं को नोट करते हुए कारागार के पीएलवी को प्राधिकरण में प्रार्थना पत्र भिजवाने की बात कही। विभिन्न बंदियों को जूते प्रदान किया गया। इस दौरान जेल अधीक्षक कुलदीप सिंह, जेलर आर.के.वर्मा, डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, हरिकेश, असिस्टेंट डिफेंस काउंसिल मो.दानिश समेत अनेक बंदी मौजूद रहे।