मुस्लिम समाज ने माता लक्ष्मी पूजा कार्यक्रम को कराया सफलता पूर्वक संपन्न

संत कबीर नगर
धनघटा विधान सभा के हैंसर नगर पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 8 परसा कला गांव निवासी शहजाद अली के नाती आफताब आलम और उनके दोस्त कमलेश प्रजापति सहित पूरे गांव ने आपसी सहयोग से पहली बार माता लक्ष्मी जी की मूर्ति प्रतिष्ठित किया था, आफताब और गांव के युवाओं की जिद थी कि उनके आंख के पटावरण यूथ आइकन समाजसेवी प्रदीप सिसोदिया ही खोलेंगे, जब इस बात की जानकारी प्रदीप सिसोदिया को हुई तो उन्होंने अपने सभी कार्यक्रम निरस्त करके सहर्ष आने की सहमती दिया और उस बच्चे के नाना शहजाद अली एवं परिवार के अन्य लोगों से वार्ता करके विधि विधान से विद्वान ब्राह्मण द्वारा और कमेटी के साथ पूजा अर्चना करके गणेश भगवान,लक्ष्मी माता, सरस्वती माता का आशीर्वाद प्राप्त किया, आरती के समय गांव के बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के स्त्री,पुरुष और युवा साथ खड़े रहें,
इस अवसर पर मुकेश चौरसिया,कमलेश, अशोक शुक्ला, पीयूष शुक्ला(अधिवक्ता) आलम आफताब ,शहजाद अली, निसार अहमद, इमरान,सिराज अहमद,सिराजुद्दीन,नबीहुसैन, अशोक कुमार,अखिलेश कुमार, दिलीप प्रजापति, अन्नू कुमार, कक्कू चौधरी,राहुल पहलवान, हरिलाल वैध्य, पलटू प्रजापति, सूरज चौधरी, सहित बड़ी संख्या में मुस्लिम,हिन्दू समाज की महिलाएं थीं,