फावड़े से काटकर हत्या करने वाले मुख्य अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरप्तार

गोरखपुर ब्यूरों। 13 नवंबर को हरपुर बुदहट थानाक्षेत्र के रानीपुर गाव में समुदा निवासी अशोक सिंह पुत्र स्व विजयनरायन सिंह उम्र- 45 वर्ष की फावड़े से काटकर हत्या कर दी गयी थी ।
जिसमें पांच अभियुक्तों को पुलिस तलाश कर रही थी जिसमें दो अभियुक्त की गिरफ्तारी हो चुकी थी। क्षेत्राधिकारी खजनी योगेंद्र कृष्ण नारायण ने बुधवार को बताया कि एक अभियुक्त रूद्र प्रताप उर्फ बबलू पुत्र संतराज यादव निवासी रानीपुर थाना हरपुर बुदहट को रात में दबिश देकर गिरफ्तार किया गया है। मुखबिर की सूचना पर रेलवे स्टेशन छावनी गोरखपुर से गिरफ्तारी कि गई हैं।पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेन्द्र लाल, उप निरीक्षक अनिल कुमार यादव ,का0 दीपक सिंह यादव ,का0 मो0 इसराफिल अहमद. क0जनार्दन यादव अन्य पुलिस उपस्थित रहे ।