
संत कबीर नगर 15 अगस्त 2025 राजकुमार शर्मा उपायुक्त जिला उद्योग संत कबीर नगर के द्वारा जिला उद्योग संत कबीर नगर के प्रांगण में झंडारोहण किया गया,
देश की आजादी पर मर मिटने वाले ज्ञात अज्ञात उन शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए श्री शर्मा ने बताया कि अतीत कालों में हमारे देश की अर्थव्यवस्था न्याय व्यवस्था पूरी तरह से दूसरे के अधीन थी और उनके लोगों द्वारा चलाया जाता रहा इस अधीनता को लेकर हमारे देश के रण
वाकुरो द्वारा माता भारती के नाम पर अपने को बलिदान करते हुए सब कुछ न्योछावर कर दिया था उन्हीं लोगों के बदौलत 15 अगस्त 1947 को हमारा देश पराधीनता की जंजीरों को तोड़ते हुए अपने को आजाद कराया आज हम सभी लोग आजाद भारत में अपने संवैधानिक नियम कानून के तहत कार्य करने के अवसर प्राप्त हुए तत्कालीन समय में हमारे देश की अर्थव्यवस्था पूरी तरह से कैमरा गई लेकिन 15 अगस्त 1947 के बाद हमारे देश में व्यापारियों के द्वारा नए-नए उद्यम और कल कारखानों का निर्माण करते हुए देश को नित निरंतर विकास की तरफ अग्रसर करता चला आ रहा है वर्तमान समय में हमारी अर्थव्यवस्था हमारे उद्योग हमारी कल कारखाने हमारे इंस्टीट्यूट तमाम तरह-तरह के तकनीकियों के माध्यम से जगुआर से लेकर के जेट विमान सुखोई से लेकर ब्रह्मोस तक बनाने में अग्रणी भूमिका अदा कर रहा है निरंतर विकास की ऊंचाइयों की तरफ अग्रसर है,
इस अवसर पर विभागीय कर्मचारियों के साथ-साथ तमाम उद्यमी गण मौजूद रहे,