जी० आर० एकेडमी , देवदाड़ , माहनपार रोड , खलीलाबाद , संत कबीर नगर में स्वन्त्रता दिवस समारोह एवं श्री कृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन


जिले के जी० आर० एकेडमी , देवदाड़ , माहनपार रोड , खलीलाबाद , संत कबीर नगर में दिनांक 15 अगस्त 2025 को स्वतंत्रता दिवस समारोह बहुत ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया / इस अवसर पर विद्यालय के संस्थापक श्री घनश्याम त्रिपाठी जी ने ध्वजारोहण किया, विद्यालय के प्रधानाचार्य दिलीप मणि त्रिपाठी ने विद्यालय के संस्थापक श्री घनश्याम त्रिपाठी जी, संरक्षक श्री आशुतोष त्रिपाठी जी, प्रबंध निदेशक श्री प्रवीण त्रिपाठी जी , को बैज लगाकर और बुके देकर सम्मानित किया / इसके उपरान्त माँ सरस्वती की पूजा के बाद विद्यालय के छात्रों द्वारा देशभक्ति गीतों एवं श्री कृष्ण भक्ति गीतों पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया तथा भगवान श्री कृष्ण की झांकी सजाई गई । इस अवसर पर शिवानी सिंह , संजय भारती ,सचिन कसौधन समेत विद्यालय के समस्त स्टाफ उपस्थित रहे /