साइबर क्राइम सुरक्षा विषय पर कार्यशाला का आयोजन किया गया,
साइबर सुरक्षा नियमों का अनुपालन अनिवार्य है ,
अमृता सिंह अपराध शाखा संत कबीर नगर
संत कबीर नगर 11 अगस्त 2025 गंगा देवी कपिल देव तिवारी पीजी कॉलेज भुजैनी संत कबीर नगर में राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत सरदार वल्लभभाई पटेल इकाई एवं स्वामी विवेकानंद इकाई के संयुक्त तत्वाधान में साइबर क्राइम सुरक्षा विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि साइबर अपराध शाखा संत कबीर नगर श्री प्रवेश कुमार मद्धेशिया ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण,पुष्पार्चन व दीप प्रज्वलित कर के किया।स्वयंसेवियों को संबोधित करते हुए श्री मद्धेशिया ने साइबर अपराधों के विभिन्न प्रकारों पर प्रकाश डालते हुए सतर्कता को प्रमुख उपकरण के रूप में बताया। विशिष्ट अतिथि साइबर अपराध शाखा संत कबीर नगर सुश्री अमृता सिंह ने विशेष रूप से बालिकाओं को साइबर अपराधों से बचाव एवं उसे सतर्कता से निपटने के लिए विशेष सुझाव दिए।
प्राचार्य डॉ० संतोष कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान दौर में जहां हर व्यक्ति सभी कार्यों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म का प्रयोग कर रहा है,ऐसे में अपराधी भी तरह-तरह के नए प्रयोगों से अपराध को अंजाम दे रहे हैं, जिससे निपटने के लिए साइबर सुरक्षा नियमों का अनुपालन अनिवार्य है। राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ० रंगनाथ तिवारी ने कहा कि साइबर सुरक्षा के लिए कोई निश्चित उपाय नहीं है केवल जागरूकता एवं स्तरित सुरक्षा अपना कर ही हम सुरक्षित रह सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन मुख्य नियंता हरिशंकर शुक्ला जी ने किया इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक आनंद शुक्ला,अरशद खान,दुर्गेश शुक्ला,संजय पाल,प्रमोद यादव, इंजीनियर आकाश चौहान ,डॉक्टर विनीत गौड़ ,डॉक्टर के एम लाल,दीपक विश्वास,विनीता प्रजापति,शशि चौधरी,तुफैल अहमद,इंजीनियर जाफर आलम अम्बरीष मिश्र रणजीत सिंह,अतुल कृष्ण मिश्रा,सूर्य सेन मिश्रा,दुर्गेश चौरसिया एवं संदीप आर्य आदि उपस्थित रहे।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट