बाराबंकी
थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस ने 01 अदद तमन्चा व 02 अदद जिन्दा कारतूस के साथ 01 अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाये जाने हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) के दिशा-निर्देशन व क्षेत्राधिकारी रामनगर के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मोहम्मदपुर खाला मनोज कुमार शर्मा के नेतृत्व में थाना मोहम्मदपुर खाला पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर दिनांक 03.12.19 को समय 20.30 बजे ग्राम फूलपुर चौराहा से अभियुक्त मुकेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र रमेशचन्द्र श्रीवास्तव निवासी दुर्गापुरी रोड नवाबगंज कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद तमन्चा 12 बोर व दो अदद जिन्दा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया। अभियुक्त के विरूद्ध थाना मो0पुर खाला पर मु0अ0सं0 525/19 धारा 3/25 ए एक्ट पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
मुकेश कुमार श्रीवास्तव पुत्र रमेशचन्द्र श्रीवास्तव निवासी दुर्गापुरी रोड नवाबगंज कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 03.12.19 को समय 20.30 बजे ग्राम फूलपुर चौराहा थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
बरामदगी विवरण
01 अदद तमन्चा 12 बोर व 02 अदद कारतूस 12 बोर बरामद।
पुलिस टीम
- थानाध्यक्ष मनोज कुमार शर्मा थाना मो0पुर खाला बाराबंकी।
- उ0नि0 सुरेशचन्द्र मिश्रा,उ0नि0 अमरपाल अग्निहोत्री थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
- का0 वीरेन्द्र यादव, का0 सोनू कुमार थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।
- का0 पंकज कुमार थाना मो0पुर खाला जनपद बाराबंकी।