


- एडीजे पास्को जज ने जिला कारागार का किया निरीक्षण
संतकबीरनगर: जनपद न्यायाधीश महेन्द्र प्रसाद चौधरी के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट कृष्ण कुमार पंचम के द्वारा शनिवार को जिला कारागार का निरीक्षण किया। जिसमे एक-एक करके कई बन्दीजनो ने अपनी बात रखी। उन्होंने जेल अधिकारियों से सभी बंदियों का समुचित ध्यान रखे जाने पर बल दिया।
बंदीजनो से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा एवं आवश्यक सुविधाओं अथवा शिकायत पर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही। अल्प वयस्क बंदियों के पठन-पाठन हेतु की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा पाकशाला में पक रहे पकवान का निरीक्षण किया। महिला बंदियों से मुलाकात करते हुए उनको दी जाने वाली सुविधायों को जाना। जिला कारागार में तैनात अध्यापकों से शिक्षण कार्य के संबंध में वार्ता की गई तथा शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की बाधा आने पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को पत्राचार करने हेतु निर्देशित किया गया। जेल अधिकारियों को निर्देशित किया कि यदि कोई बंदी किसी भी प्रकार की सहायता हेतु कोई बात अथवा तथ्य रखता है तो उसके समाधान हेतु हर संभव प्रयास करें तथा प्रार्थना पत्र लेकर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में प्रेषित करना सुनिश्चित करें। लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के चीफ अन्जय कुमार श्रीवास्तव ने अधिवक्ता न रख पाने की स्थिति में सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान जेलर गिरीश कुमार, चिकित्सक वरुणेश दुबे,डिप्टी जेलर नयन कमल सिंह, गीता रानी, लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के असिस्टेंट मो.दानिश तथा जेल पैरा लीगल वालंटियर अमरजीत सिंह समेत अन्य लोग मौजूद रहे।