आम आदमी पार्टी की ‘निगरानी समिति, ने जिलाकार्यकरिणी गठन के लिए किया ‘पीड़िया बाजार’ में बैठक
संतकबीरनगर

संतकबीरनगर :- दिनांक 01/12/2019, दिन रविवार को आम आदमी पार्टी, संत कबीर नगर की ‘निगरानी समिति द्वारा धनघटा और पीड़िया बाजार में जिलाकार्यकरिणी गठन के लिए धनघटा के शनिचरा बाजार व् पीड़िया बाजार में एक महत्वपूर्ण बैठक की, जिसमें निगरानी समिति के सदस्यों क्रमशःसूर्या त्रिपाठी, आलोक श्रीवास्तव व् सुधीर सिंह ने गांव में जाकर कई लोगो से मुलाकात की। निगरानी समिति के सदस्यों ने इस महत्वपूर्ण बैठक में गांव के लोगो की समस्याओं को सुना तथा उनको यह बताया कि जिले की कार्यकारिणी समिति द्वारा सभी प्रकार की समस्याओं के निदान के लिए जिलाधिकारी द्वारा राज्यपाल को ज्ञापन तथा प्रदेश-सरकार की गलत नीतियों के खिलाफ आम आदमी पार्टी आवाज उठाएगी। इसीलिए जिले की टीम को मजबूती प्रदान करने के लिए जिले स्तर से एक मजबूत टीम का गठन करना है, जिसके लिए गांव-गांव का दौरा करके क्रांतिकारी साथियो को जोड़ना है, जिससे जिले में समस्याओं का निदान किया जा सके। इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला संयोजक, जिला सचिव, जिला कोषाध्यक्ष, जिला उपाध्यक्ष, जिला महामंत्री तथा 25 कार्यकारिणी सदस्यों का चयन करने के लिए रणनीति बनाई गई।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अजय दुबे, सूर्य प्रकाश मिश्र, सुधीर सिंह, आलोक श्रीवास्तव डी०डी० चौधरी, जुनैद अहमद, सुभाष शुक्ल, हरगोविंद शुक्ल, महेंद्र शुक्ल, जय प्रकाश, राम शब्द प्रजापति, राम वचन प्रजापति, सुभकरन, राम भजन शरण, आदित्य शुक्ल, संतोष उपाध्याय इत्यादि लोग उपस्थित रहें।