बाराबंकी
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में आयोजित हुआ “द्वितीय न्याय दिवस”

दिनांक 14.07.2019 को पुलिस अधीक्षक बाराबंकी आकाश तोमर के निर्देशन में पुलिस कार्यालय में द्वितीय न्याय दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें पूर्व से चिन्हित विवेचना व शिकायती प्रार्थनापत्रों में वादी एवं विवेचक/जांचकर्ता द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की गयी। आज कुल 17 प्रकरणों से सम्बन्धित विवेचक/जांचकर्ता एवं वादी/शिकायतकर्ता को तलब किया गया था। इस दौरान 13 मामलों में वादी/विवेचक एवं वादी/शिकायतकर्ता उपस्थित हुए। अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी आर0एस0गौतम द्वारा सभी प्रकरणों को सुना गया तथा विवेचक/जांचकर्ता से प्रकरणों की समीक्षा कर निस्तारित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। अगला न्याय दिवस दिनांक 21.07.2019 को आयोजित किया जायेगा।