100 दिन का रोजगार दिलानेमेंअछम, ग्राम पंचायत मुकुंदपुर, नाथ नगर विकासखंड,
परियोजना 18 लेकिन सीआईडी बोर्ड नहीं लगे पाये गये ,

संत कबीर नगर 20 जनवरी 2025 शासन की मनसा पर पलीता लगा रहा है नाथ नगर विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत मुकुंदपुर, सोशल ऑडिट के दौरान ग्राम प्रधान द्वारा एक दर्जन से कम लोगों के बीच सोशल ऑडिट को संपन्न कर लिया गया बताते चलें कि सूत्रों की अगर मन तो ग्राम पंचायत का प्रधान अपने आपको रसूखदार मानते हुए ग्राम पंचायत को शासन द्वारा प्रदत्त जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने में असफल रहा ग्राम पंचायत में 18 परियोजनाओं पर कार्य करने की पुष्टि मिलती है जिसमें 17 कच्चे एक इंटरलॉकिंग पक्का का काम दिखाएं पड़ता है किसी भी परियोजना के आगे सीआईडी बोर्ड नहीं लग पाए गए, इस संबंध में ग्रामीणों की माने तो कच्चे काम को करवाने के नाम पर मनरेगा मजदूर समेत मजदूरों को चला गया ग्राम पंचायत में कुल 280 जॉब कार्ड पाए जाते हैं जिसमें कार्यरत सो ही मजदूर दिखाए जाते हैं मानव दिवस की संख्या 3427 बताई जाती है जिसके देखने के प्रांत या पता लगता है कि उक्त ग्राम पंचायत द्वारा मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मुहैया कराने में अक्षम साबित हुई ऑडिट के दौरान आवास वृद्धा पेंशन विकलांग पेंशन जैसे मुद्दों को उपस्थित महिलाओं द्वारा उठाया गया इतना ही नहीं 2 दिन स्थलीय एवं भौतिक सत्यापन के दौरान तमाम कमियां ऑडिट टीम के समक्ष आई आई लेकिन निस्तारण की कोई विकल्प नहीं सुझाए गए, ऐसे में कैसे की गई ऑडिट जिसमें भीड़ ही ना रहा हो लेकिन ग्राम प्रधान के दबाव में सोशल आडिट टीम के बीआरपी चंद्र प्रकाश द्वारा किसी तरह से संपन्न कराया गया, सूत्रों की अगर माने तो ग्राम प्रधान का कहना है कि हम सरकार के आदमी हैं हमारी सरकार है ऐसे में सोशल आडिट का कोई मायने नहीं रखता हम जो चाहेंगे वही होगा,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट