भाकियू चढूनी ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, मांगे न माने जाने पर दी आन्दोलन की चेतावनी
संत कबीर नगर- (खलीलाबाद ) उत्तर प्रदेश।भारतीय किसान यूनियन चढूनी के वरिष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय के नेतृत्व मे संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट ने जिले मे बिजली विभाग के भ्रष्टाचार, अनियमितता एवं धांधली के मामले मे कारवाई की मांग को लेकर संगठन के कार्यकर्ताओ व पदाधिकारियों संग प्रधानमंत्री भारत सरकार, महामहिम राष्ट्रपति महोदय, महामहिम राज्यपाल महोदय उत्तर प्रदेश एवं मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित एक मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपा।अपनी मांग पत्र मे संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट ने बताया कि आज बिजली विभाग के मनमाने रवैये से आजिज आकर कारवाई की मांग को लेकर ज्ञापन दिया जा रहा है। ज्ञापन वर्तमान मे बिजली विभाग द्वारा बिल मे की जा रही धांधली, भ्रष्टाचार एवं अनियमितता को लेकर है। बिजली विभाग जिले मे किसानों के विद्युत मीटरों मे लगातार छेड़छाड़ कर ज्यादा बिल भेजकर अवैध वसूली कर रहा है। विभाग के सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारी अवैध वसूली मे लिप्त हैं, बार बार शिकायत के बाद भी सम्बंधित विभाग के अधिकारी चुप्पी साधे हुए हैं।जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि बिजली विभाग के भ्रष्टाचार व मनमाने रवैये तंग आकर पूर्व मे अनेकों पत्र शासन प्रशासन को दिया जा चुका है, पूर्व मे ज्ञापन भी जिलाधिकारी को दिया जा चुका है। मामले मे जिलाधिकारी महोदय ने मामले मे जांच कर कार्रवाई का भरोसा दिया था, लेकिन आज तक मांग पत्र का उचित निस्तारण नही किया गया। बिजली विभाग के इस भ्रष्टाचार के खिलाफ अभिलेखिय प्रमाण उपलब्ध है।17 जनवरी को होगा बृहद आंदोलन।संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट ने आगे कहा कि उपरोक्त लंबित मांगों के अलावा और भी कई मांगे हैं जिसका निराकरण सम्बंधित विभाग द्वारा नही किया जा रहा है। अनेकों बार शिकायत पत्र, मांग पत्र दिया गया है लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है। यदि यथाशीघ्र मामले का निराकरण नही किया गया तो संगठन 17 जनवरी शुक्रवार को भव्य प्रदर्शन कर बृहद आन्दोलन को मजबूर होगा। जिसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।इस अवसर पर संगठन के जिलाध्यक्ष उमेश भट्ट के अलावा वरिष्ठ प्रदेश महासचिव श्रीप्रकाश पांडेय, शैलेश, हरेन्द्र आदि लोग मौजूद रहे।