पंजाब में सम्मानित होने के बाद अपने शहर वापसी पर गोरखपुर शहर के तीन अनमोल रत्नों का हुआभव्य स्वागत

गोरखपुर : हेल्प फॉर निडी फाउंडेशन के जानिब से डी. ए. वी. कॉलेज बीबी वाला रोड, भटिंडा, पंजाब में आयोजित किये गये ऐतिहासिक नेशनल ह्यूमैनिटी अवार्ड समारोह में सम्मानित होने के बाद गोरखपुर शहर के तीन अनमोल रत्नों (युवा जन कल्याण समिति के अध्यक्ष कुलदीप पांडेय, वरिष्ठ समाजसेवी हाजी जलालुद्दीन कादरी और सनराइज कोचिंग सेंटर के डायरेक्टर मोहम्मद आकिब अंसारी) को अपने शहर वापसी पर ज्योतिषाचार्य पंडित बृजेश पांडेय, माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉक्टर एहसान अहमद व पूर्वांचल राज्य के वरिष्ठ पत्रकार सुनील मणि त्रिपाठी जी की रहनुमाई में गोरखपुर शहर के काफी गणमान्य लोगों की उपस्थिति में जबरदस्त स्वागत, खैर मकदम और इस्तकबाल किया गया। माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश के सदस्य डॉ. एहसान अहमद ने कहा कि गोरखपुर शहर के तीन रत्नों ने गोरखपुर शहर के साथ-साथ पूरे उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व पंजाब राज्य में करके अपने शहर के साथ-साथ पूरे प्रदेश के मान को बढ़ाया है। हम सभी गोरखपुर वासियों को ऐसी महान हस्तियों के ऊपर फक्र है। मैं ईश्वर से यही शुभकामना करता हूं कि यह लोग आगे भी इसी तरह से तरक्की करते रहें।