👉 संविधान दिवस दिनांक 26 नवम्बर, 2024 को स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर पर जनपद में आयोजित किए जाएंगे विविध कार्यक्रम।
संत कबीर नगर 25 नवंबर 2024 अपर उप जिलाधिकारी रमेश चंद्र ने बताया है कि शासन के निर्देश के क्रम में दिनांक 26 नवंबर 2024 को संविधान दिवस मनाया जाएगा।
उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर शासन द्वारा संविधान दिवस दिनांक 26 नवंबर 2024 को विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाने के निर्देश दिए गये है। उन्होंने बताया कि उक्त निर्देशन के क्रम में मा0 जन प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जनपद के समस्त नगर निकायों, जिला पंचायतों/क्षेत्र पंचायतों, समस्त कार्यालयों/न्यायालयों में बाबा साहब डा0 भीमराव अम्बेडकर जी की प्रतिमा के समक्ष संविधान की प्रस्तावना का वाचन किया जायेगा।
उन्होंने मा0 सांसद, मा0 विधायकगण, मा0 अध्यक्ष जिला पंचायत, मा0 सदस्यगण विधान परिषद सहित समस्त जनप्रतिनिधिगणों से संविधान दिवस दिनांक 26 नवंबर 2024 को स्वतंत्रता के अमृत काल के अवसर पर संविधान की प्रस्तावना के वाचन हेतु जनपद संत कबीर नगर कलेक्ट्रेट सभागार में प्रातः 9:30 बजे उपस्थित होने का अनुरोध किया है।
के के मिश्रा जर्नलिस्ट