आम जनता द्वारा ग्राम प्रधान के द्वारा कराये गये कार्यों की सराहना की गई,

संत कबीर नगर 6 नवंबर 20224
सेमरियावा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत डणवामाली में ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का दो दिवसीय स्थलीय व भौतिक सत्यापन करने के बाद सोशल आडिट टीम द्वारा खुली बैठक में बिंदुवार ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा कराए गए कार्यों का खुली बैठक ग्राम पंचायत कार्यालय डणवामाली में सोशल आडिट टीम के बीआरपी सुनील कुमार शर्मा द्वारा किया गया जिस पर ग्राम पंचायत के ग्रामीणों द्वारा आम सहमति जताई गई साथ ही साथ ग्राम प्रधान के कार्यों के प्रति धन्यवाद करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि हमारा प्रधान विकास के मामले में कहीं भी किसी भी प्रकार की कोई कुताही नहीं करता बल्कि विकास के लिए हर लड़ाई लड़कर ग्राम पंचायत के विकास के लिए हर संभव प्रयास करता है हम सब प्रधान के साथ रहते, मनरेगा मजदूर द्वारा शासन द्वारा निर्धारित मजदूरी को कम बताया गया तथा आडिट टीम के माध्यम से अपनी मजदूरी को और बढ़ाने के लिए शिकायत दर्ज कराते हुए शासन को सूचित करने के लिए आग्रह किया गया उक्त खुली बैठक में ग्राम प्रधान प्रतिनिधि तथा डणवा माली के ग्रामीण उपस्थित पाए गए,
के के मिश्रा जर्नलिस्ट