
संत कबीर नगर – ( रिपोर्ट के के मिश्रा )
भारी अनियमिता दिखी,
12 परियोजना पर कराए गए कार्य किसी भी कार्य पर सीआईडी बोर्ड नहीं दिखा सोशल आडिट में खुलकर आया मामला,
मनरेगा मजदूर को ग्राम प्रधान के द्वारा 100 दिन का कार्य महिया करने मेंअक्षम रहा ग्राम पंचायत चोरहा
संत कबीर नगर 6 नवंबर 202४
सेमरियावा विकासखंड के अंतर्गत ग्राम पंचायत चोरहा में ग्राम प्रधान द्वारा ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों का दो दिवसीय स्थलीय व भौतिक सत्यापन करने के बाद सोशल आडिट टीम द्वारा खुली बैठक में बिंदुवार समीक्षा की गई समीक्षा के दौरान ग्राम पंचायत में प्रधान द्वारा 12 परियोजनाओं पर कार्य कराए गए थे लेकिन किसी भी परियोजना पर कार्य की लागत मूल्य और मजदूरों की संख्या से संबंधित सीआईडी बोर्ड नहीं लगाए गए जो विशेष तौर पर अनियमित पाई गई वहीं मनरेगा मजदूरों को 100 दिन का रोजगार मुहैया कराने में अक्षम पाए गए जहां एक तरफ पंचायती राज्य व्यवस्था में गांव की मजदूरों को शहर की तरफ पलायन न करें उसके लिए यह व्यवस्था बनाई गई कि उन्हें ग्राम पंचायत में कम से कम 1 वर्ष में 100 दिन का काम दिया जाए किन्तु उक्त ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत प्रतिनिधि द्वारा सरकार के सारे नियम कानून और पंचायती राज व्यवस्था के कानून को धज्जियां उड़ाते हुए कार्य कराए गए बैठक में ग्राम पंचायत अधिकारी तकनीकी सहायक तथा जिला स्तर से नामित पर्यवेक्षक नहीं दिखाई दिया किसी तरह से सोशल आडिट टीम के द्वारा यम आइस रिपोर्ट के माध्यम से चंद लोगों के बीच में बैठकर ऑडिट कराया गया
ऐसे में पंचायती राज व्यवस्था तथा उसके नियमावली के तहत मनरेगा मजदूरों को मजदूरी ने देकर ग्राम पंचायत द्वारा खुला उल्लंघन किया गया सबसे बड़ी कमी तो यह पाई गई कि उक्त ग्राम पंचायत द्वारा 12 परियोजनाओं पर कार्य कराया बताया जाता है लेकिन किसी भी परियोजना पर सीआईबी बोर्ड नहीं पाया गया जो घोर अनियमित का द्योतक है ऐसे में उक्त ग्राम पंचायत के प्रधान के ऊपर मनरेगा सेल संत कबीर नगर को अर्थ दंड लगाना चाहिए |
