

पीस पार्टी ने जिलाधिकारी सन्तकबीनगर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को सम्बोधित दिया ज्ञापन जिस मे कहा गया की किसी भी मजहब, धर्म, पंत अथवा संप्रदाय से जुड़े पैगंबर, ईष्ट, देवी-देवता के विरुद्ध आपतिजनक टिप्पणी करने वालो पर कठोर कार्यवाही हो…
संवादाता – नसीम अन्सारी
सन्तकबीनगर
मीनू सिंह महिला पूर्व जिला अध्यक्षा, पीस पार्टी संतकबीर नगर ने कहा कि दिनांक 29-09-2024 को हिन्दी भवन गाजियाबाद उत्तर प्रदेश में (यति नरसिंहानंद) पता देवी मंदिर पीठ डासना द्वारा (पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहों अलेही वसल्लम) के संबंध में अत्यंत आपत्तिजनक बयान दिया गया है। वहीं कुछ ही दिनों पहले महाराष्ट्र के रामगिरि महाराज ने भी पैगंबर मोहम्मद सल्लल्लाहों अलेही वसल्लम पर गलत टिप्पणी कि थी और दिन-ब-दिन ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती ही जा रही है।
उन्होंने आगे कहा कि
महामहिम,जी इस तरह देश में समय रहते कार्यवाही नहीं की गई तो ऐसे लोगों की वजह से देश में सौहार्द एवं शांति
को खतरा है साथ ही अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश कि छवि धूमिल होने कि आशंका है।
जिलाध्यक्ष पीस पार्टी महिला मोर्चा ने महामहिम जी से अनुरोध किया इस प्रकार के कृल्यों पर NSA व भारतीय दंड साहित्य के अंतर्गत सख्त कार्यवाही हो इस अवसर पर मेहदावल महिला अध्यक्षा शकुंतला निषाद , पूर्व जिला उपाध्यक्ष इंजीनियर आमिर , नगर अध्यक्ष उबैदुन्नबी , शफ़ीक़ लीडर मेहदी हसन व राष्ट्रीय महासचिव अफ़रोज़ बादल आदि उपस्थित रहे