बाराबंकी

थाना सफदरगंज पुलिस ने चोरी की योजना बनाते हुए 04 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के आदेशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर के पर्यवेक्षण में चोरों/लुटेरों एवं वांछितों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के क्रम में दिनांक 26.11.2019 को प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा मुखबिर खास की सूचना सरकारी अस्पताल की बाउण्ड्री के अन्दर ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी से समय करीब 01.15 बजे चोरी की योजना बनाते हुए अभियुक्तगण 1. पृथ्वीराज पुत्र रामेश्वर निवासी गोवामझारा मजरे बल्लोपुर थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी, 2. बाबादीन पुत्र परशुराम निवासी गोवामझारा मजरे बल्लोपुर थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी, 3. गुड्डू पुत्र रामेश्वर निवासी गोवामझारा मजरे बल्लोपुर थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी, 4. अमर सिंह पुत्र गिरवर निवासी बसौली थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण के कब्जे से चोरी करने के उपकरण बरामद किया गया। अभियुक्तगण के विरुद्ध थाना सफदरगंज में मु0अ0सं0 471/19 धारा 401 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- पृथ्वीराज पुत्र रामेश्वर निवासी गोवामझारा मजरे बल्लोपुर थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी।
- बाबादीन पुत्र परशुराम निवासी गोवामझारा मजरे बल्लोपुर थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी।
- गुड्डू पुत्र रामेश्वर निवासी गोवामझारा मजरे बल्लोपुर थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी।
- अमर सिंह पुत्र गिरवर निवासी बसौली थाना मोहम्मदपुरखाला जनपद बाराबंकी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 26.11.2019 से समय करीब 01.15 बजे सरकारी अस्पताल की बाउण्ड्री के अन्दर ग्राम रामपुर कटरा थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
बरामदगी
- दो अदद सम्भल
- एक अदद स्क्रू ड्राइवर
- एक अदद चाबी का गुच्छा
- मोमबत्ती व माचिस ।
पुलिस टीम
- प्र0नि0 संदीप कुमार राय थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 संतोष कुमार सिंह, उ0नि0 अमरेन्द्र कुमार यादव थाना सफदरगंज बाराबंकी।
- हे0का0 अरुण सिंह, हे0का0 अरुण कुमार सिंह थाना सफदरगंज बाराबंकी।
- का0 आशीष गुप्ता थाना सफदरगंज बाराबंकी।