
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद आज दिनांक 31.08.2024 को जनपद बस्ती से 04 उप निरीक्षक नागरिक पुलिस व 02 लीडिंग फायरमैन अपनी सम्पूर्ण सेवा काल के दौरान पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं लगन से कार्य करते हुए अधिवर्षता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए, इस अवसर पर “पुलिस लाइन सभागार कक्ष” में पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त हुए अधिकारी हेतु विदाई समारोह का आयोजन किया गया | पुलिस लाइन बस्ती में परिवीक्षा पुलिस उपाधीक्षक बस्ती द्वारा प्रतिसार निरीक्षक रिजर्व पुलिस लाइन बस्ती , प्रधान लिपिक पुलिस कार्यालय बस्ती व पुलिस अधिकारी/कर्मचारी की मौजूदगी में पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त हो रहे अधिकारी को घड़ी व प्रशस्ति पत्र उपहार स्वरूप प्रदान कर विदा किया गया एवं उनके अग्रिम भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी गयी ।
सेवानिवृत्त होने वाले पुलिस अधिकारी
उ0नि0 ना0पु0 गौरी शंकर थाना कोतवाली जनपद बस्ती।
- उ0नि0 ना0पु0 गोपीचंद प्रसाद थाना दुबौलिया जनपद बस्ती ।
उ0नि0 ना0पु0 नरायन राय डायल 112 जनपद बस्ती।
उ0नि0 ना0पु0 बृजलाल सम्बद्ध गोरखनाथ मन्दिर गोरखपुर।
लीडिंग फायरमैन रामाश्रय अग्निशमन शाखा जनपद बस्ती।
लीडिंग फायरमैन श्री रामखेलावन अग्निशमन शाखा जनपद बस्ती।