
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती 30 अगस्त 2024 मण्डलायुक्त अखिलेश सिंह ने समस्त मण्डलीय अधिकारी, समस्त कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया है कि प्रायः देखा जाता है कि निर्माण कार्यो की मण्डलीय समीक्षा बैठक में उत्तरदायी अधिकारी किसी अन्य जनपद/मण्डल का अतिरिक्त प्रभार होने की स्थिति में बैठक में उपस्थित नही होते है और ना ही बैठक में अपनी उपस्थिति के संबंध में किसी प्रकार की सूचना देते है। ऐसी स्थिति में उनके विभाग/संस्था से संबंधित परियोजनाओं की समीक्षा नही हो पाती। तत्क्रम में आपको निर्देशित किया जाता है कि यदि आपके पास अन्य जनपद/मण्डल का अतिरिक्त प्रभार हो तो अपने मूल तैनाती के जनपद/मण्डल व अतिरिक्त प्रभार के जनपद/मण्डल में सप्ताह में किन-किन दिवसों में उपस्थित रहना है, अपना कार्यक्रम बनाकर उप निदेशक अर्थ एवं संख्या बस्ती के माध्यम से उनके कार्यालय में उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे।