
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद पुलिस लाइन सभागार कक्ष में दिनांक 29.08.2024 को अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती ओमप्रकाश सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर बस्ती सत्येन्द्र भूषण तिवारी द्वारा दिनांक 30.08.2024 व 31.08.2024 को होने वाले उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा के दृष्टिगत समस्त परीक्षा केन्द्रों पर लगे समस्त ड्यूटी प्रभारी, केंद्र पुलिस प्रभारी/ परीक्षा केन्द्र सी0सी0टी0वी0 कन्ट्रोल रुम प्रभारी, एच0एच0एम0डी0 पर लगे कर्मचारियों को पुनः ब्रीफ कर शासन-प्रशासन से प्राप्त आदेशों-निर्देशों के सख्ती से पालन करने हेतु निर्देशित किया गया। ब्रीफिंग के दौरान चेकिंग फ्रिस्किंग की वीडियो विजुअल दिखाकर सभी को अवगत कराया गया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत परीक्षा केन्द्र पर प्रतिबंधित वस्तुएं जैसे पेपर, पेन्सिल बाक्स, कैलकुलेटर, वालेट, सनग्लासेज, कैप, ज्वैलरी, फूड-आइटम, मोबाइल, यूएसबी ड्राइव, कैमरा, डिजिटल घड़ी, चाभी, ब्लुटूथ, डिजिटल पेन, हेल्थ बैंड आदि को चेक करते हुए परीक्षा केन्द्र के अन्दर ना ले जाने हेतु बताने के क्रम में साथ ही किसी संदिग्ध के पकड़े जाने पर वैधानिक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया एवं सभी पुलिस अधिकारी/ कर्मचारीगण को ड्यूटी पर समय से उपस्थित होने के लिए निर्देशित किया गया।