रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती 28 अगस्त 2024 क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय/माडल कॅरियर सेन्टर द्वारा एक दिवसीय रोजगार मेला का आयोजन 30 अगस्त को पूर्वान्ह 10.00 बजे से क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय कैम्पस कटरा मूड़घाट रोड बस्ती में किया जायेगा। उक्त जानकारी देते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बताया कि इस मेले में प्रतिष्टित कम्पनी वी०जी० ऑटो कम्पोनेंट प्रा०लि० अहमदाबाद गुजरात (मारुती ज्वाइंट वेंचर कम्पनी मे) पेरोल परमानेंट जॉब पर कैंपस प्लेसमेंट के माध्यम से मशीन आपरेटर के पद पर भर्ती करने हेतु आ रही है।
उन्होने बताया कि निर्धारित योग्यता हाईस्कूल, 12 पास अथवा आईटीआई पास/अंतिम वर्ष के शिक्षणऱत केवल पुरुष वर्ग, निर्धारित आयु- 18 से 30 वर्ष तक ही होनी चाहिए। इस कम्पनी द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को निर्धारित वेतनमान कुल-18500 रूपया प्रतिमाह, जिसमे कर्मचारी पीएफ आदि कटौती सहित इन हैण्ड वेतनमान-16600 रूपया एक समय का खाना दो समय का लंच आदि सुविधाए प्राप्त होंगी। उन्होने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी अपने बायोडाटा के साथ उक्त तिथि, समय व स्थान पर निःशुल्क प्रतिभाग कर सकते है।