
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती, जनपद 28 अगस्त
नगर पंचायत नगर के कैंसर पीड़ित राजेंद्र प्रसाद मिश्रा के उपचार हेतु योगी सरकार ने दो लाख पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया है। 70 वर्षीय मिश्रा नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना से उनके कार्यालय स्थित जनता दर्शन में मिलकर अपने दवा में सहयोग के लिए आग्रह किया था। उक्त जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष नीलम सिंह राना ने बताया कि नगर पंचायत के भैरोपुर निवासी कैंसर पीड़ित श्री मिश्रा का इलाज लखनऊ के समर्पण अस्पताल में मुंह के कैंसर का इलाज चल रहा था। धनाभाव में उनकी कीमोथेपेरेपी और दवा नही हो पा रही थी। उन्होंने बताया कि तत्काल नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से आर्थिक सहायता देकर इनको लखनऊ भेज डॉक्टर से परामर्श लिया गया। अस्पताल प्रशासन ने कीमोथेरेपी और दवा के लिए पांच लाख रुपए व्यय का विवरण दिया। ऐसे में उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इनकी दयनीय और गंभीर स्थिति को देखते हुए आर्थिक मदद की अपील किया था। सरकार द्वारा कल मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से दो लाख पचास हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि समर्पण अस्पताल लखनऊ को भेज दी गई है।
श्रीमती राना में कहा है कि आदर्श नगर पंचायत नगर में आर्थिक अभाव में किसी का उपचार नही बंद होने पाएगा। प्रदेश सरकार के मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष और नगर पंचायत अध्यक्ष विवेकाधीन कोष से यथा सम्भव मदद किया जाएगा।