
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती। भाजपा का सदस्यता अभियान कार्यक्रम 2024 माह सितंबर से प्रारम्भ हो रहा है। जो केंद्र नेतृत्व व प्रदेश नेतृत्व के अनुसार बस्ती जिले के हरदी मंडल क्षेत्र के गुप्ता मैरेज हॉल बड़ोखर में सदस्यता अभियान कार्यशाला कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरदी मंडल अध्यक्ष नागेंद्र सिंह सिंकू के नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यशाला कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सहकारी बैंक चेयरमैन व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेन्द्रनाथ तिवारी और हरदी मंडल प्रभारी व क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष किसान मोर्चा गोरखपुर क्षेत्र राधेश्याम कमलापुरी रहे। राजेन्द्र नाथ तिवारी ने सदस्यता अभियान की सफलता को लेकर बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहां कि सभी लोग 2 सितंबर से शुरू हो रहें सदस्यता अभियान कार्यक्रम में अधिक से अधिक सदस्य बनाए। इस मौके पर लवकुश शुक्ला, शिवकुमार अग्रहरि, गोपाल सिंह, बैजनाथ पांडेय, पंकज पांडेय, सुनील शुक्ला, अनूप श्रीवास्तव, देवेन्द्र सिंह, कमला अग्रहरि सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।