रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद 25.08.2024 को चौकी प्रभारी घघौवा थाना परसरामपुर उ0नि0 सर्वेश कुमार द्वारा पति-पत्नी के 01 जोडे श्रीमती बिट्टन पत्नी राहुल यादव निवासी ग्राम तक्कीपुर थाना परसरामपुर जनपद बस्ती, जिनके बीच पारिवारिक मनमुटाव विभिन्न कारणों से चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से विभिन्न कारणों से खराब चल रहे थे, अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को चौकी प्रभारी घघौवा एवं कर्मचारियों की काफी कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। पुलिस चौकी घघौवा पर पर सुलह समझौता करवाया गया, जिसके क्रम में दोनों पति- पत्नी को राज़ी-खुशी विदा किया गया।