
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद 24 अगस्त 2024 जिलाधिकारी रवीश गुप्ता व पुलिस अधीक्षक गोपाल कृष्ण चौधरी द्वारा थाना पुरानी बस्ती पर आयोजित थाना समाधान दिवस पर फरियादियों के समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित व गुणवत्तापरक निस्तारण हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा राजस्व विभाग व पुलिस विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों की टीम बनाकर मौके पर जाकर शिकायतों के शत-प्रतिशत त्वरित/निष्पक्ष/समयबद्धता/गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करने हेतु निर्देशित किया गया। समाधान दिवस के दौरान संबधित नायब तहसीलदार, थाना प्रभारी, सम्बन्धित हल्का लेखपाल व थाने के अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।