
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा उ0प्र0 पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा-2023 को निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से सकुशल सम्पन्न कराने के दृष्टिगत जनपद बस्ती के समस्त परीक्षा केन्द्रों का भ्रमण कर निरीक्षण किया गया तथा संबंधित को शासन द्वारा जारी निर्देशों को सख्ती से पालन हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।