
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
संचार क्रान्ति के समय में शिक्षा के लिये बहु उपयोगी है टैबलेट :- संजय चौधरी
चिकित्सा के क्षेत्र में छात्रों के लिये टैबलेट की भूमिका महत्वपूर्ण :-सी०एम०ओ० डा आर०एस० दूबे
बस्ती जनपद जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी ने डा. वी.के. वर्मा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस बसुआपार मे डी.फार्मा एलोपैथिक के 104 छात्रों में टैबलेट का वितरण किया। कहा कि केन्द्र और उत्तर प्रदेश की सरकार छात्र हितों के लिये अनेक कदम उठा रही है। आज के संचार क्रान्ति के युग में बेहतर शिक्षा के लिये टैबलेट छात्रों के लिये बहु उपयोगी साबित हो रहा है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुये मुख्य चिकित्साधिकारी डा. आर.एस. दूबे ने कहा कि फार्मासिस्ट, नर्सिंग, आयुर्वेद, होम्योपैथ आदि विधाओं में शिक्षा प्राप्त कर रहे छात्रों के लिये टैबलेट बहु उपयोगी साबित होगा और वे विश्व व्यापी फलक पर अपने क्षेत्र में ज्ञान अर्जित कर स्वास्थ्य सेवाओं को सबल बनाने में सहायक होंगे। विशिष्ट अतिथि जिला चिकित्सालय के प्रमुख अधीक्षक डा. विकास सोनकर, विशिष्ट अतिथि डा. ए.के. वर्मा, जिला सेवा योजन अधिकारी अवधेन्द्र वर्मा, डा. राम प्रकाश, प्रैक्सिस विद्या पीठ के प्रबन्धक प्रशान्त पाण्डेय आदि ने शिक्षा के क्षेत्र में टैबलेट के बहु आयामी उपयोग से परिचित कराया। छात्रों को जब टैबलेट मिला तो उनके चेहरों पर मुस्कान थी।