
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद मंगलवार को किसानों के 13 सूत्रीय मांगो को लेकर भारतीय किसान यूनियन पदाधिकारियों के साथ जिलाधिकारी रबीश गुप्ता ने बैठक किया और स्थानीय समस्याओं के प्रभावी निराकरण का आश्वासन दिया। भाकियू जिलाध्यक्ष गौरीशंकर चौधरी ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि गत 9 अगस्त को राष्ट्रीय नेतृत्व और संयुक्त किसान मोर्चा के आवाहन पर किसान ट्रैक्टर तिरंगा यात्रा निकाल कर ज्ञापन दिया गया था। उसी दिन जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया था कि वे बैठक कर समस्याओं का समाधान करायेंगे।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बैठक में भाकियू केे पूर्वान्चल अध्यक्ष अनूप चौधरी, प्रदेश सचिव दिवान चन्द पटेल, पूर्वान्चल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शोभाराम ठाकुर, जयराम वर्मा, रामचन्दर सिंह, डा. आर.पी., विनोद चौधरी, त्रिवेनी चौधरी, राम महीपत, रमेश चौधरी आदि ने किसान आयोग का गठन किये जाने, एम.एस.पी. लागू किये जाने, स्वामीनाथन आयोग के अनुसार फसल मूल्य निर्धारण, किसान समस्याओं के समस्याओं के समाधान, व्याज समेत गन्ना मूल्य भुगतान कराये जाने, , बिजली संकट दूर किये जाने, वाल्टरगंज चीनी मिल चलाये जाने, गन्ना किसानों, मिल श्रमिकों का बकाया भुगतान कराये जाने, आगामी पेराई सत्र में गन्ने का मूल्य 500 रूपया प्रति क्विंटल निर्धारित किये जाने, सहारा के उपभोक्ताओं का वर्षो से अटका रूपया दिलाये जाने, शिक्षा, स्वास्थ्य, छुट्टा पशुओं पर अंकुश लगाये जाने, खाद, बीज, कीटनाशक, कृषि यंत्रों से जीएसटी हटाकर छूट का लाभ किसानो के खाते में भेजे जाने, बाढ से हुई फसल के नुकसान का सर्वे कराकर मुआवजा दिलाये जाने आदि का मुद्दा उठाया। भाकियू जिलाध्यक्ष गौरीशंकर चौधरी ने बताया कि डीएम ने समस्याओं को गंभीरता से सुना और कहा कि स्थानीय स्तर की जो समस्यायें हैं उनका शीघ्र निदान कराया जायेगा। अन्य विषय शासन को भेज दिये जायेंगे। भाकियू के साथ हुई अधिकारियों की बैठक में कृषि विभाग, समाज कल्याण, वन प्रभाग, बिजली, सिंचाई आदि विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
वार्ता के दौरान ब्रम्हदेव, गंगाराम चौधरी, सलीम खा, रामपाल सिंह, राधेश्याम, रामकृष्ण, बब्लू चौधरी, रामकेवल चौधरी, आज्ञाराम, रविन्द्र चौधरी, अशर्फीलाल साथ ही भाकियू के पदाधिकारी शामिल रहे।