
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
👉बस्ती जनपद में इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस गोटवा में वितरित किया गया टैबलेट
👉जनपद की ख्याति प्राप्त संस्थाओं में शुमार है डा० वी0के0 वर्मा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस गोटवा
👉जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने बच्चों को किया संबोधित
👉जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी व एआरटीओ पंकज सिंह कार्यक्रम में रहे मौजूद
👉विद्यालय परिवार ने अतिथियों को किया सम्मानित
बस्ती जनपद में डा० वी०के० वर्मा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंस गोटवा बस्ती में शासन की मंशा के अनुरूप टैबलेट का वितरण मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष संजय चौधरी , विशिष्ट अतिथि डा0 ए०के० वर्मा जिला सेवायोजन अधिकारी बस्ती अवधेन्द्र प्रताप वर्मा व पंकज सिंह ए०आर०टी०ओ बस्ती की मौजूदगी में वृहद कार्यक्रम आयोजित कर हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम में डी०फार्मा के 104 बच्चों को निःशुल्क टैबलेट का वितरण किया गया । डा० वी०के० वर्मा इंस्टीट्यूट आफ मेडिकल साइंज ( गोटवा ) बसुआपार , बढ़नी बस्ती जनपद की ख्याति प्राप्त संस्थाओं में शुमार है । गरीबों असहायों की निःशुल्क सेवा के कारण यह संस्था जनपद में हमेशा चर्चा में बनी रहती है । चाहे कोविड काल हो चाहे अन्य कोई सामाजिक कार्यक्रम अपनी सेवाभाव के चलते डा० वी०के०वर्मा कालेज आफ मेडिकल साइंस गोटवा का नाम हमेशा चर्चा में रहता है । बिना किसी फीस के केवल दवाओं के मूल्य पर मरीजों को चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराने का श्रेय डा०वी० के० वर्मा के इसी संस्था को है । कार्यक्रम में बच्चों को संबोधित करते हुए जिला सेवायोजन अधिकारी अवधेन्द्र प्रताप वर्मा ने कहा कि बच्चे ही देश के भविष्य है इसलिए सभी बच्चे मेहनत से पढ़ें एवं देश के विकास में अपना योगदान दें । विद्यालय परिवार ने आए हुए अतिथियों को सम्मानित करने का भी कार्य किया और कार्यक्रम के समापन पर संस्था के प्रबंधक डा०वी०के० वर्मा ने कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया । इस अवसर पर संस्था के निदेशक डा० आलोक रंजन वर्मा , प्राचार्य पवन कुमार गुप्ता , शिव प्रसाद चौधरी , ओम प्रकाश पटेल सहित तमाम गणमान्य व हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे।