
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती के नेतृत्व में क्षेत्राधिकारी सदर, क्षेत्राधिकारी प्रज्ञान, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली व थानाध्यक्ष पुरानी बस्ती द्वारा शहर क्षेत्र में पैदल गस्त कर आम जन से संवाद कर सुरक्षा का एहसास कराया गया तथा रोडवेज के ARM के साथ रोडवेज के चालक एवम परिचालक के साथ संवाद कर आने जाने वाले यात्रियों में संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की चेकिंग की गई चालको तथा परिचालको को स्वतंत्रता दिवस व रक्षा बंधन के दृष्टिगत ब्रीफ किया गया तथा प्रभारी निरीक्षक RPF व GRP मय फोर्स के साथ रेलवे स्टेशन बस्ती पर संदिग्ध व्यक्तियों और वस्तुओं की चेकिंग कराई गई तथा बस्ती के समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने अपने थाना क्षेत्र में पैदल गश्त कर आम जन को सुरक्षा एहसास दिलाया गया।