
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद क्षेत्राधिकारी सदर सत्येन्द्र भूषण तिवारी द्वारा थाना कोतवाली के त्यौहार रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट रजिस्टर, फ्लाईशीट रजिस्टर, डी0आर0 फार्म रजिस्टर का अवलोकन किया गया एवं विगत 15 वर्षो के लूटेरो के सत्यापन के संबन्ध मे जानकारी कर दिशा निर्देश जारी किया गया तथा 15 अगस्त व रक्षाबन्धन त्यौहार के दृष्टिगत रोडवेज,अस्पताल चौराहा, पचपेडिया रोड पर पैदल गस्त किया गया ।रोडवेज एवं उसके आस पास सीसीटीवी कैमरा को चेक किया गया। चौकी इंचार्ज रोडवेज एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बस्ती को निर्देशित किया गया कि रोडवेज के आसपास लगे सभी सीसीटीवी कैमरो की चेकिंग करे। बंद पड़े कैमरों को चालू कराया जाए।
रोडवेज पर अंधेरा है प्रॉपर लाइटिंग की व्यवस्था आदि के संबंध में रीजनल मैनेजर रोडवेज डिपो से समन्वय स्थापित कर रक्षाबंधन त्यौहार पर उत्तर प्रदेश शासन द्वारा निशुल्क वहनों की यात्रा के लिए एवं यात्रा के दौरान समुचित सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में विस्तृत दिशा निर्देश दिया गया।