
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद आज 10.08.2024 को चौकी प्रभारी घघौवा थाना परसरामपुर उ0नि0 सर्वेश कुमार द्वारा पति-पत्नी के एक जोड़े श्रीमती किस्मतुनिशा पत्नी मकसूद अहमद निवासी ग्राम रिधौरा थाना परसरामपुर जनपद बस्ती, जिनके बीच विभिन्न कारणों से पारिवारिक मनमुटाव चल रहा था, जिसके चलते इनके आपसी रिश्ते पिछले कई महीनों से खराब चल रहे थे। अभी तक दोनों पक्ष एक दूसरे के साथ नहीं रहना चाहते थे, किंतु अब दोनों पक्षों को चौकी प्रभारी घघौवा की कोशिशों और समझाने बुझाने पर दोनों पक्ष एक साथ रहने को तैयार हो गए। चौकी घघौआ थाना परसरामपुर पर सुलह समझौता करवाया गया, जिसके क्रम में दोनों पति-पत्नी को राज़ी-खुशी विदा किया गया।