
रिपोर्ट :- अनिल कुमार श्रीवास्तव (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद के आदर्श नगर पंचायत रूधौली बाजार जनपद बस्ती में “काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी समारोह “में शहीद कीर्तिकर निषाद स्मारक स्थल और शिव गुलाम सिंह स्मारक स्थल पर नगर पंचायत रूधौली बाजार अध्यक्ष श्री धीरसेन निषाद जी द्वारा पुष्प अर्पित कर विनम्र श्रद्धांजलि नमन किया गया और उनके द्वारा किए गए शहादत को याद करते हुए एक पेड़ शहीदो के नाम पर स्मारक स्थल पौधारोपण किया गया। जिसमें अधिशाषी अधिकारी कीर्ति सिंह, जूनियर हाईस्कूल के प्रधानाध्यापक, अध्यापक गण और बच्चे एवं सभासद प्रतीक सिंह, श्याम बली, राकेश चौधरी, प्रेम प्रकाश, संजीव द्विवेदी,रवि,राज सिंह, विनोद, रामचंदर, सोमनाथ आदि कर्मचारीगण मौजूद रहे।