
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद पुलिस अधीक्षक बस्ती द्वारा झंडा तिराहा पर स्थित लालबहादुर शास्त्री की मूर्ति पर माल्यापर्ण करते हुए 09 अगस्त 1925 को हुए ऐतिहासिक काकोरी कांड की याद में व देश के गौरव काकोरी शहीदों के सम्मान में आज दिनांक 09.08.24 को पुलिस बैंड की धुन के साथ श्रद्धा-सुमन अर्पित कर दीप प्रज्ज्वलन किया गया। इस मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती, क्षेत्राधिकारी सदर, पीआरओ पुलिस अधीक्षक बस्ती, चौकी प्रभारी सिविल लाइन्स, प्र0नि0 कोतवाली, रिजर्व निरीक्षक पुलिस लाइन्स आदि अन्य अधिकारी कर्मचारीगण मौजूद रहे।