
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद पटेल एस०एम०एच० हास्पिटल एण्ड पैरा मेडिकल कालेज गोटवा द्वारा कांवड़ भक्तों को 24 घंटे निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जा रहा है। कांवड़ यात्रा चलने तक यह सुविधा जारी रहेगी। गुरूवार तक 700 से अधिक कांवरियां भक्तों का उपचार किया गया।
यह जानकारी देते हुये संस्थान के प्रबंधक डा० वी०के० वर्मा ने बताया कि कई वर्षो से हास्पिटल की ओर से यह सेवा उपलब्ध करायी जा रही है। उन्होने स्वयं चिकित्सकों की टीम के साथ कांवरियों की सेवा के साथ ही निःशुल्क औषधि उपलब्ध कराया।
डा० वी०के०वर्मा ने बताया कि डा० आर०एन० चौधरी, डा० चन्दा सिंह, डा० आलोक रंजन, डा० मनोज मिश्र, डा० अतुल श्रीवास्तव, डा. लालजी यादव, डा. रीतेश कुमार, श्रवन कुमार, डा. फरहाना बानो, के साथ ही स्वास्थ्य कर्मियों में शिवशंकर, सविता श्रीवास्तव, उत्कर्ष दूबे, माया, पूजा, कविता, मनीषा, शालू, गोल्डी, रजिया, मनोज, विशाल, राम अजोर, जग प्रसाद के साथ ही फार्मासिस्ट, जे०एन०एम० के छात्र-छात्राओं ने कांवरियां भक्तों को निःशुल्क चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराया।
बताया कि कांवरियों भक्तों की निःशुल्क चिकित्सा सेवा के लिये डाक्टरोें और स्वास्थ्य कर्मियों की तैनाती कांवड़ यात्रा चलने तक निशुल्क सेवा जारी रहेगा।