
रिपोर्ट :- फय्याज (जिला संवाददाता बस्ती)
बस्ती जनपद अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, गोरखपुर द्वारा मंडलायुक्त बस्ती मंडल (बस्ती), पुलिस महानिरीक्षक बस्ती रेंज( बस्ती ), जिलाधिकारी बस्ती व पुलिस अधीक्षक बस्ती के साथ कांवड़ यात्रा को सकुशल व शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के दृष्टिगत थाना कोतवाली क्षेत्रांतर्गत पुलिस अधीक्षक आवास गेट नंबर 2 से अमहट पुल से होते हुए रामचन्द्र शुक्ल तिराहा तक कांवड़ यात्रा मार्ग का भ्रमणशील होकर निरीक्षण किया गया तथा ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी/ कर्मचारीगण को ड्यूटी स्थल पर सतर्क दृष्टि रखते हुए ड्यूटी करने हेतु निर्देशित किया गया।