बाराबंकी
थाना असन्द्रा पुलिस द्वारा गैंगेस्टर एक्ट में वांछित 25-25 हजार रूपये के दो पुरस्कार घोषित अपराधी गिरफ्तार


दिनांक 21.11.2019 को मुखबिर की सूचना पर 25-25 हजार रुपये के 02 इनामिया 1. रामकुमार पुत्र भद्दू निवासी दुल्लापुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी को समय 2.10 बजे ग्राम दुल्लापुर थाना असन्द्रा से 2. सुरेश पुत्र रामदयाल निवासी दफेदार पुरवा थाना देवा जनपद बाराबंकी को समय 4.50 बजे दफेदारपुरवा थाना देवा से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्तगण, थाना असन्द्रा पर पंजीकृत मु0अ0सं0 420/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट व मु0अ0सं0 488/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट मे वांछित था। उपरोक्त अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा 25-25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। अभियुक्तगण एक शातिर किस्म के अपराधी है, जिनके विरुद्ध जनपद बाराबंकी में के थाना असन्द्रा पर कई आपराधिक मामलें पंजीकृत है।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण
- रामकुमार पुत्र भद्दू निवासी दुल्लापुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी। (25000 रुपये का इनामिया)
- सुरेश पुत्र रामदयाल निवसी दफेदार पुरवा थाना देवा जनपद बाराबंकी।(25000 रुपये का इनामिया)
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 21.11.2019 को क्रमशः समय 2.10 बजे ग्राम दुल्लापुर थाना असन्द्रा व समय 4.50 बजे दफेदारपुरवा थाना देवा जनपद बाराबंकी।
आपराधिक इतिहास
1. रामकुमार पुत्र भद्दू निवासी दुल्लापुर थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।(25000 रुपये का इनामिया)
1- मु0अ0सं0 258/18 धारा 457/380/411 भा0द0वि0 थाना असन्द्रा, बाराबंकी
2- मु0अ0सं0 420/18 धारा 3(1) यू.पी. गैंगस्टर एक्ट थाना असन्द्रा, बाराबंकी।
2. सुरेश पुत्र रामदयाल निवसी दफेदार पुरवा थाना देवा जनपद बाराबंकी।(25000 रुपये का इनामिया)
- मु0अ0सं0-34719 धारा 308/411 भादवि0 थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
- मु0अ0सं0- 488/19 धारा 3(1) यूपी गैंगेस्टर एक्ट थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
पुलिस टीम
- प्रभारी निरीक्षक असन्द्रा अमर सिंह जनपद बाराबंकी।
- व0उ0नि0 प्रकाश चन्द्र शर्मा थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 रामशकल यादव, उ0नि0 विजय कुमार यादव थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।
- का0 शिवकुमारी तिवारी, का0 जयनरायन थाना असन्द्रा जनपद बाराबंकी।