हैसर में हुई 42 महिलाओं की नसबन्दी
– परिवार कल्याण विशेषज्ञ धर्मराज त्रिपाठी की निगरानी में नसबन्दी
– महिला सर्जन डॉ किरन श्रीवास्तव ने की महिलाओं की नसबन्दी
संतकबीरनगर, 20 नवम्बर 2019
जितेन्द्र चौधरी

जिले के परिवार नियोजन विशेषज्ञ धर्मराज त्रिपाठी की निगरानी में तथा काट टीम के समन्वय से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हैसर में 42 महिलाओं की सफल नसबन्दी हुई। नसबन्दी के पश्चात देर शाम महिलाओं को सरकारी एम्बुलेन्स के जरिए उनके घर पहुंचाया गया।
धर्मराज त्रिपाठी ने बताया कि जिले की काट टीम के समन्वय से हैसर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में महिला नसबन्दी शिविर लगाया गया। इस शिविर में नसबन्दी विशेषज्ञ चिकित्सक डॉ किरन श्रीवास्तव ने 42 महिलाओं की नसबन्दी की। महिलाओं को नसबन्दी शिविर में लाने और ले जाने के लिए एम्बुलेन्स का इस्तेमाल किया गया, ताकि उनको कोई परेशानी न हो। साथ ही नसबन्दी करवाने वाली महिलाओं को प्रोत्साहन राशि के लिए 2000 रुपए देने की आवश्यक औपचारिकताओं को भी पूरा किया गया। इस दौरान वहां के स्वास्थ्य कर्मियों ने भी अपना समुचित सहयोग दिया। वहीं आशा कार्यकर्ताओं ने भी महिलाओं को नसबन्दी कराने के लिए प्रोत्साहित करने में अपना अमूल्य योगदान दिया।
फोटो – नसबन्दी के लिए फार्म भरती हुई आशा कार्यकर्ताओं की टीम