बाराबंकी
थाना हैदरगढ़ पुलिस ने 01 शातिर वाहन चोर को किया गिरफ्तार, कब्जे से चोरी की 02 अदद मोटर साइकिलें बरामद

पुलिस अधीक्षक बाराबंकी द्वारा जनपद में वाहन चोरों/अपराधियों के विरूद्ध चलाए गये अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक दक्षिणी व क्षेत्राधिकारी हैदरगढ़ के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह के नेतृत्व में उ0नि0 प्रमेन्द्र प्रताप सिंह मय हैदरगढ़ पुलिस टीम को देखभाल क्षेत्र व चेकिंग संदिग्ध वाहन/संदिग्ध व्यक्ति के चेकिंग के दौरान मुखबिर ने सूचना दी कि दो मोटर साइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति, रेलवे क्रासिंग चौबीसी के निकट कच्ची शराब के ठेका पर खड़े होकर आपस में बातचीत कर रहे हैं। उक्त सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना हैदरगढ़ पुलिस टीम ने रेलवे क्रासिंग के पास जाकर उन व्यक्तियों को पकड़ना चाहा तो एक व्यक्ति अंधेरा का लाभ उठाते हुए रेलवे पटरी की तरफ भाग गया। दूसरे व्यक्ति, जिसका नाम व पता अश्वनी कुमार दूबे उर्फ विश्यू पुत्र अनुरूप किशोर दूबे निवासी ग्राम इक्का ताजपुर थाना शुकुल बाजार जनपद अमेठी ने पूछताछ के दौरान बताया कि ये मोटर साइकिलें चोरी की है, अतएव दिनांक 20.11.2019 को समय करीब 4.30 बजे रेलवे क्रासिंग चौबीसी के निकट कच्ची शराब के ठेका से मय 02 अदद मोटर साइकिलें, होण्डा साइन बिना नम्बर प्लेट व प्लेटिना मोटर साइकिल बिना नम्बर प्लेट के गिरफ्तार किया गया। बरामद दो अदद मोटर साइकिलों के आधार पर अभियुक्त के विरूद्ध थाना हैदरगढ़ पर मु0अ0सं0 405/19 धारा 41/411/413 भादवि पंजीकृत किया गया।
नाम पता गिरफ्तार अभियुक्त
अश्वनी कुमार दूबे उर्फ विश्यू पुत्र अनुरूप किशोर दूबे निवासी ग्राम इक्का ताजपुर थाना शुकुल बाजार जनपद अमेठी।
गिरफ्तारी का स्थान व समय
दिनांक 20.11.2019 को समय करीब 4.30 बजे रेलवे क्रासिंग चौबीसी के निकट कच्ची शराब के ठेका थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
बरामदगी विवरण
- मोटर साइकिल होण्डा साइन बिना नम्बर, चे0नं0 ME4JC732LF8001213 व इ0नं0 JC73E80002358
- प्लेटिना मोटर साइकिल बिना नम्बर, चे0नं0 MD2A18A77EPB28504 व इ0नं0 DZZPEB29048
विशेष
अभियुक्त ने पूछताछ में बताया कि वह अपने एक अन्य साथी के साथ काफी दिन पहले जनपद लखनऊ में गोमती नगर के पास से चोरी किया था। उक्त सभी मोटर साइकिलें चोरी की है, जिनको आज बेचने के लिए जा रहे थे।
पुलिस टीम का विवरण
- प्रभारी निरीक्षक हैदरगढ़ अवनीश कुमार सिंह जनपद बाराबंकी।
- उ0नि0 प्रमेन्द्र प्रताप सिंह थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- हे0का0 राजेश कुमार सिंह, का0 ध्रुवराज गौतम थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।
- का0 मो0 नसीम थाना हैदरगढ़ जनपद बाराबंकी।